दो युवक तीन दिन तक रौंदते रहे नाबालिग युवती को

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के पिछोर क्षेत्र में इन दिनों आपराधिक घटनाऐं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही जहां पिछोर में गैंगरेप की घटना सामने तो वहीं एक अन्य घटना में एक मॉं अपने दो बच्चों के साथ कुऐं में कूद गई। इतना ही नहीं आए दिन शराब का अवैध कारोबार, गांजा-अफीम भी यहां बेधड़क बेचा-खरीदा जाता है। इसी क्रम में एक और घटनाक्रम सामने आया है बलात्कार का जहां पिछोर में ही दो युवकों ने एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ 12 मई को कहीं अन्यत्र जगह ले गए और इसके साथ लगातार बलात्कार करते रहे। जैसे-तैसे युवती इनके चंगुल से छूटी और परिजनों के पास पहुंचकर अपने साथ हुए घटनाक्रम  की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में आरोपियों के विरूद्घ प्रकरण दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र में निवासरत जितेन्द्र लोधी व राजकुमार लोधी की नजर क्षेत्र के ही हनुमंत सिंह लोधी की नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री रवीना(परिवर्तित नाम) पर थी। जिसके चलते वह आए दिन किसी मौके की तलाश में रहकर इस युवती के साथ काला मुंह करने की फिराक में रहते थे। जिसका परिणाम यह हुआ कि बीती 12 मई को जितेन्द्र लोधी व राजकुमार लोधी ने रवीना को बहला फुसलाया और युवती को अपने साथ ले गए।

एवं किसी अज्ञात स्थान पर लेकर जाकर इन दोनों युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ बलात्कार किया। इन आरोपियों के कब्जे से जैसे-तैसे नाबालिग बची और घटना के तीन दिन बाद इनके चंगुल से छूटकर सीधे परिजनों के पास पहुंची। परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में आरोपी जितेन्द्र व राजकुमार के विरूद्घ अपनी पुत्री के साथ बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडीकल कराया और मेडीकल रिपोर्ट व युवती एवं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इन आरोपियों के विरूद्घ अपराध क्रमांक 178 पर धारा 363,366 व 376 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया। पिछोर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से ही आरोपीगण फरार है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!