शिवपुरी- विगत दिवस अपने शिवपुरी दौरे के दो दिनी प्रवास पर शहर में आये क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्व.केदारनाथ शर्मा के निवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्यारह साल तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे स्व.केदारनाथ शर्मा का बीते दिनों बीमारी के बाद निधन हो गया था। स्व.के दारनाथ शर्मा भारतीय स्टेट बैंक के मध्यप्रदेश लोकल बोर्ड के डायरेक्टर रहने के अलावा अखिल भारतीय उपभोक्ता हितकारी परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष भी रहे।
गौरतलब है कि स्व.केदारनाथ शर्मा ने 1960 से कांग्रेस में इंदिरा जी के सानिध्य में रहकर काम किया और उनकी अर्जुन सिंह एवं माधवराव सिंधिया के साथ भी लंबे समय तक नजदीकियां रहीं। विगत दिवस स्व.केदारनाथ के निधन पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पुत्र एडव्होकेट पीयूष शर्मा एवं अन्य परिजनों को सांत्वना देने उनके निवास पर पहुंचे और स्व.केदारनाथ शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित मित्र एवं परिजन श्रीमति प्रतिमा शर्मा,श्रीमती मालती शर्मा, द्वारका प्रसाद शर्मा, भोजराज शर्मा, चीकू, दिनेश शर्मा, इरफान खांन, रविन्द्र गोयल,वीरेन्द्र रघुवंशी,नरेन्द्र शर्मा, ठेकेदार,शैलेन्द्र समाधिया, रामसिंह यादव दद््दा सहित दर्जनों ोगों ने सिंधिया का आभार जताया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।