शिवपुरी- जिले के पोहरी कस्बे में नर्मदा गैस ऐजेंसी के गोदाम से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर 30 सिलेण्डर चुराने में सफल हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रूपए बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राकेश पुत्र घनश्याम अग्रवाल की नर्मदा गैंस एजेंसी है जिसके गोदाम गुरू और शुक्रवार की दरम्यानी में रात्रि में अज्ञात चोरों गोदाम का ताला तोड़ कर उसके अंदर रखे 30 घरेलू गैस सिलेण्डरों को चुराने में सफल हुए हैं जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रूपए बताइ गई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।