रिशिका ने दी 14 निर्धन कन्याओं को शुभ विदाई, कहा सदा सुखी रहो

shailendra gupta
0
शिवपुरी- मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान की जन हितैशी एवं जन कल्याण कारी योजना है कन्यादान योजना इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के तमाम गरीब वर वधूयें दाम्पत्य सूत्र में बंध अपना सफल जीवन जी रही है।


इसी तारतम्य में आज गांधी पार्क में कन्यादान योजना के तहत आयोजन किया गया है और इसमें 14 जोडें अपने दाम्पत्य जीवन में बंध एक दूसरे के हम सफर बने है नव वधूयें अपनी आंखों में आंसू नहीं मुख्य मंत्री की योजनाओं का लाभ की मुस्कान लेकर विदा हो उक्त बात नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना ने मुख्य अतिथि की आंसदी से कही। अपने आशीश वचनों से नव वर-वधूओं को श्रीमति अष्ठाना ने कहा कि आप लोग अपने आप को कभी भी अकेला न समझे। 
 
आपके हर दुख सुख में मध्यप्रदेश की सरकार के साथ हम सब लोग आपके साथ है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने सभी जोडों को अपनी तरफ से उपहार स्वरूप एक-एक दीवार घडी भेंट की और सभी वर-वधूओं को आर्शीवाद दिया। साथ ही शासन से दिये गये सामान को प्राप्त कर वर-वधूओं और परिजन काफी प्रसन्न चित दिखें और मन ही मन शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की सरकार को धन्यवाद देने लगे। 
 
साथ ही कुछ वधूयें नपाध्यक्षा के गले से लग कर रोने लगी। इस विदाई समारोह में नपाध्यक्षा क ी आंखो मेेे आंसू भर आये और उन्होने एक-एक कर वधूओं को विदा किया। इस सफल कार्यक्रम में नपाध्यक्ष के साथ पार्षद मथुरा प्रसाद प्रजापति, स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा, सेनेटरी इंसपेक्टर सुखदेव शर्मा, मधू सूदन श्रीवास्तव, नीरज खटीक सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!