क्षत्रिय महिला इकाई ने बांटी निराश्रितो को दैनिक उपयोगी सामग्री

shailendra gupta
0
शिवपुरी- कभी अपनों से दूर रहकर बेगाने बने निराश्रितों के लिए अपनेपन का भाव प्रकट किया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई शिवपुरी ने जहां संगठन के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर निराश्रितों की सेवा करने के लिए अपर जिला न्यायाधीश धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की माताजी श्रीमती सावित्री राठौड एवं धर्मपत्नी श्रीमती अंजू राठौड व पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती किरण सिंह, मुख्य वन संरक्षक लाल सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती ललिता रावत व समाजसेवी श्रीमती सरोज वालिम्बे भी मौजूद रही।
इनके साथ संगठन की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान एवं अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यगणों संरक्षक श्रीमती सुमन कुशवाह, मनोरमा भदौरिया, मधु राठौड, रतन राठौड, ममता राठौड, आराधना पुण्ढीर, मुन्नी चौहान, मीरा कुशवाह, आशा चौहान, ममता सेंगर, मीरा सिकरवार, नीता कुशवाह, अदिति राठौड, मालवी कुशवाह, अमिता जादौन आदि एकत्रित होकर निराश्रित भवन पहुंची। जहां सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया और इन सभी निराश्रितों को दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित की गई। साथ ही इस अवसर पर सभी निराश्रितो के बीच पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायाधीशों की धर्मपत्नीयों द्वारा की गई सेवा को निराश्रितों ने भी सराहा और इन सामग्री का उपयोग करते हुए स्वस्थ रहने की बात कही। 

महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने सभी निराश्रितों से आग्रह किया कि वह कभी अपने आप को अकेला ना समझें, महिला इकाई हर पल उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर निराश्रितों के चेहरे पर मुस्कुराहट थी और वह दैनिक उपयोगी सामग्री पाकर खुश थे। निराश्रित भवन में निराश्रितों की सेवा के दौरान मौजूद एसपी श्री सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती किरण सिंह ने महिला इकाई के संकल्प को पूर्ण करने का आश्वासन दिया और कहा कि वह महिला इकाई के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर संभव मदद करेंगी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन निराश्रित भवन के सचिव रमेश जैन द्वारा किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!