प्रियंका व नितिन ने सीए में चयनित होकर किया नाम रोशन

shailendra gupta
0
शिवपुरी. कहते है बुलंद हौंसलों के साथ यदि लक्ष्य बनाकर कोई कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से उसमें सफलता अवश्य मिलती है। इसका जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत किया है श्रीमती प्रियंका गुप्ता पत्नी गिर्राज गुप्ता व नितिन पुत्र केशवदास गोयल ने जिन्होंने संयुक्त रूप से लक्ष्य बनाकर सी.ए.(चार्टर्ड एकाउण्टेट) में सफलता प्राप्त की। वैसे तो इस परीक्षा में दक्षता हासिल करने के लिए कई अभ्यार्थी सालों से संघर्षरता है लेकिन श्रीमती प्रियंका गुप्ता व नितिन गोयल ने अपनी कड़ी मेहनत व लगनशीलता के साथ यह उपलब्धि कर न केवल मध्यदेशीय अग्रवाल समाज बल्कि  शिवपुरी जिले का नाम म.प्र.में रोशन किया है।

शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मट्टूलाल-कालूराम की पुत्रवधु व पदमचंद जैन मैनेजर मध्यभारत ग्रामीण बैंक की पुत्री और वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गोयल(गोयल कन्वेसर्स) की भांजी श्रीमती प्रियंका गुप्ता व न्यू ब्लॉक शिवपुरी निवासी केशवदास गोयल के पुत्र नितिन गोयल की इस उपलब्धि पर समाज व परिजनों में हर्ष व्याप्त है। इन दोनों ही होनहार प्रतिभाओं की इस सफलता पर बधाईयों का सिलसिला जारी है जिसमें राजेश गोयल, आनन्द गोयल, प्रमोद गर्ग, केशवदास गोयल, अमन गोयल, मुरारी लाल गुप्ता, संजय जैन, एस.के.एस.चौहान (आर.आर.बी.), गोपालदास गुप्ता, संतोष गोयल, राजेन्द्र जैन, राजू (ग्वाल)यादव सहित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्रेयांस कुमार जैन व महामंत्री दिलीप जैन व अग्रवाल समाज ने इन दोनों के हौंसलों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!