शिवपुरी. मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति शिवपुरी की साधारण सभा की बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया। इस साधारण सभा की बैठक में समिति के पदाधिकारियों के चुनाव भी संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अमन गोयल को अध्यक्ष एवं गोविन्द सिंह सेंगर को सचिव चुना गया। साथ ही निवृत्तमान अध्यक्ष रामशरण अग्रवाल को समिति का संरक्षक बनाया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों के चुनाव भी निर्विरोध रूप से संपन्न हुए।
जिसमें कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल को उपाध्यक्ष, रमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र जैन को सहकोषाध्यक्ष, रामसेवक सिंघल को सहसचिव, हरिओम गर्ग को भण्डारी, धनीराम सेन को सह भण्डारी, लक्ष्मण वर्मा को प्रचार मंत्री, सुशील कुमार गोयल को सह प्रचार मंत्री सर्व सम्मति से चुनाव अधिकारी देवेन्द्र मित्तल द्वारा घोषित किया गया। समिति के निवृत्तमान अध्यक्ष रामशरण अग्रवाल द्वारा नवीन अध्यक्ष अमन गोयल का माल्यार्पण द्वारा स्वागत कर समस्त पदाधिकारियों को उनके सर्वसम्मत निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी गई। समिति के कपिल सहगल, डॉ.मैथिलीशरण मिश्रा, सांवलदास गुप्ता, विनोद अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दिलीप जैन, देवेन्द्र मित्तल, राजकुमार बिन्दल, गणेश बंसल, गोपालदास बंसल, गोपालदास अग्रवाल, विष्णु सिंघल, राजकुमार गोयल, विष्णु खण्डेलवाल, गोविन्द नामदेव द्वारा भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाऐं दी गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।