शिवपुरी। किसानों को यूरिया खाद अधिक मूल्य मेें बेचने वाले पिछोर के तीन विक्रेताओं पाठक ब्रदर्स, विनय ट्रेडर्स और आशीष ट्रेडर्स को कृषि विभाग ने नोटिस जारी किए हैं और 7 दिवस के अंदर उनसे जबाव मांगा है। यह नोटिस उनकी दुकान के लाईसेंस निरस्ती को लेकर दिया गया है।
ज्ञात हो कि भाजपा सरकार के जाने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही यूरिया की किल्लत बढ़ गई है। जिसका फायदा निजी विके्रता उठा रहे हैं, जो अत्यधिक दामों में यूरिया का विक्रय कर रहे हैं। जिसकी शिकायती आएदिन कृषि विभाग को प्राप्त हो रही थी। इन्हीं शिकायतों के बाद जिले के पिछोर क्षेत्र में तीन निजी उर्वरक विक्रेताओं ने बढ़े हुए दामों में खाद के कट्टे बेचे। जिसकी जांच की गई तो वहां अनियमित्ताएं पाई गई।
जो उर्वरक गुणनियंत्रण आदेश 85 की धारा 5 का उल्लघंन है और नियम का उल्लघंन करने पर कृषि विभाग ने पिछोर के पाठक ब्रदर्स के प्रो. गौरीशंकर पाठक, विनय ट्रेडर्स के प्रो. विनय गुप्ता एवं आशीष ट्रेडर्स के प्रो. आशीष कुमर बट्ट को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति उर्वरक अनुज्ञप्ति की निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।