मार्च शुरूआत में ही पारा पहुंचा 31 पर

0
शिवपुरी। मौसम में फिर परिवर्तन दिखाई दे रहा है। दो सप्ताह पहले जहां तेज सर्द हवाओं ने मौसम में फिर से ठंडक घोल दी थी तो वहीं पिछले पांच दिनों से मौसम में फिर बदलाव हो रहा है। स्थिति यह है कि दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन के समय गर्मी होने लगी है। लोग पंखों का उपयोग करने लगे हैं। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के समय 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। 

दिन में तेज धूप व गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान है। रविवार को सुबह 10 बजे के बाद पारा चढऩा शुरू हो गया था। तपिश ऐसी कि घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। शाम करीब पांच बजे तक तेज धूप खिली रही। लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ऐसा हाल है तो फिर मई-जून में क्या होगा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!