खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे कोलारस में, यह है दौरा कार्यक्रम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 12 जुलाई 2017 को शिवपुरी जिले के विकासखण्ड कोलारस में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकापर्ण और स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया प्रात: 09 बजे से 11 बजे तक खेल विभाग के सभी अधिकारियों के साथ जिला खेल परिसर का निरीक्षण करेंगी। 

उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 10 वीं के मेघावी छात्र-छात्राओं को क्रोमबुक वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत कोलारस विकासखण्ड के लिए रवाना होंगी। प्रात: 11.15 बजे पड़ोरा रेस्ट हाउस जाएगीं। प्रात: 11.20 बजे बेहटा पडोरा गुरूद्वारा में सिख समाज के लोगों से भेंट करेंगी।

दोपहर 12 बजे कोलारस बायपास पर मार्केटिंग गोदाम का भूमिपूजन करेंगी। दोपहर 01 बजे ग्राम पंचावली में पेंशनकार्ड, बीपीएल कार्ड, मजदूर कार्ड का वितरण करेंगी। दोपहर 2.30 बजे ग्राम खतौरा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। दोपहर 03 बजे ग्राम इंदार में थाना भवन का उदघाटन, टंकी से पीएनबी की ओर सी.सी.सडक़ का उद्घाटन, जोगी मोहल्ला सीसी सडक़ का उद्घाटन, पीपल मोहल्ला सीसी सडक़ का उद्घाटन, पौधरोपण एवं हितग्राहियों को पेंशन आदेश वितरित करेंगी। सायं 04.30 बजे से 04.45 बजे तक का समय पडोरा रेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। सांय 04.45 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!