
एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक ग्रेजुएट त्रिलोचन ने रिलायंस कंपनी की नौकरी छोडक़र लोकसेवा में आने का मन बनाया। इससे पहले त्रिलोचन का पीएसएसी 2012 में भी नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ था। 2013 में त्रिलोचन महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पद पर चयनित हुए और वर्ष 2014 की पीएससी परीक्षा में उन्हें प्रदेश में दूसरा स्थान के साथ डीएसपी का पद मिला।
इतना ही नहीं 2015 की एमपी पीएससी में वे डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हो चुके हैं। अब वे इस पद पर पदस्थ होकर समाज को एक संदेश देने का मन बना रहे हैं।