अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 व 3 अक्टूबर को

Updesh Awasthee
शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 2 व 3 अक्टूबर को किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

कार्यक्रम की अध्यक्ष सरिता मंगल एवं सचिव लीला अग्रवाल द्वारा प्रेस को जारी जानकारी में बताया गया है। कि महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर दो व तीन अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अग्रसेन भवन एबी रोड़ में आयोजित किए गए हैं। जिसका समय दो बजे से रखा गया है। 

जिसमें 2 अक्टूबर रविवार को प्राकृतिक वस्तुओं से वंदनवार, रूई के गहने, गौशाला सजाओ एवं प्रश्न मंच जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। वही 3 अक्टूबर सोमवार को चाय पत्ती, शक्कर एवं बिस्कुट से रंगोली सभी प्रांतों की भेषभूषा तथा आओ खेल-खेल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

कार्यक्रम की संयोजक अर्मिला गोयल, अध्यक्षत सरिता मंगल, लीला अग्रवाल द्वारा समाज बन्धुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!