शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जयंती पर भव्य समारोह आयोजन करने का निर्णय ब्राह्मण समाज ने लिया है जिसकी तैयारियों को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने आज 1 मई को भृगू भवन पर बैठक का आयोजित की है जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर समाज बंधुओं को जि मेदारियां सौंपी जायेंगी।
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रांतीय संयोजक रामजी व्यास सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी, राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज भगवान श्री परशुराम जयंती बड़ी भव्यता के साथ मनाएगा।
जिसकी तैयारियों को लेकर आज 1 मई को शांय 5 बजे भृगू भवन फिजीकल रोड़ पर ब्राह्मण समाज की आवष्यक बैठक आयोजित की गई है बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा सर्वस मति से तय की जायेगी तथा भव्य आयोजन को लेकर समाज बंधुओं को कार्यक्रम की जि मेदारियां सौंपी जायेगीं।
बैठक में अधिक से अधिक समाज बंधुओं से उपस्थित होने की अपील की गई है अपील करने वालों में हरिशंकर दुबे, भगवत शर्मा, सोनू विरथरे, अनिल अन्नी शर्मा, अजय खैमरिया, राकेष समाधिया, रामकुमार भार्गव, पुरूषोत्तम कांत शर्मा, अजय शर्मा ने की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।