8वीं कामनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में माजिद ने पदक जीता

0
शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 8वीं कामनवेल्थ कराते चै िपयनशिप में माजिद खान द्वारा पदक अर्जित करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

माजिद खान ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के प्रशिक्षक श्री जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय लेवल को क्वालीफ ाई करते हुए 8वीं कामनवेल्थ कराते चै िपयनशिप में भाग लिया।

जिसमें माजिद ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ ्रीका को हराते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर शिवपुरी सहित देश का नाम रोशन किया।

इस सफ लता के लिए श्री माजिद को कलेक्टर  राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुर्रेशी, अपर कलेक्टर  जेड.यू.शेख, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी  प्रदीप अबिंद्रा, कराते प्रशिक्षक  समीर खान एवं शहर के सभी खेल प्रेमी आदि ने शुभकामनाएं दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!