पुल नहीं बना तो विधायक बैठीं धरने पर

shailendra gupta
करैरा। कांग्रेस विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक ने शासन से मांग की थी कि शीघ्र ही बरूआ सागर नाले का पुल बनाया जाए इसके लिए उन्होने एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा था। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया इस कारण वह बरूआ सागर नाले पर ही धरने पर बैठ गई है।

बताया गया है कि इससे पूर्व भी बरूआ सागर नाले का पुल काफी पुराना है और उसमे आवगमन में काफी परेशानी आती है इस पुल को बनाने की कई बार मांग हो चुकी है परन्तु शासन ने इस मामले में कोई ठोस पहल नही की इस की थी। 

करैरा विधायक ने भी अपने स्तर पर भी प्रयास किए और शासन को चेताया भी कि नाले का पुल शीध्र बनाया जाए शासन ने उनके ज्ञापन पर भी ध्यान नही दिया हे। और इस कारण ही वह नाले पर ही धरना देकर दे रही है और जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती है वह वहां से नही उठेंगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!