राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती कल: तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए प्रारंभ

shailendra gupta
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राठौर युवा जाग्रती मंच शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीवीर दुर्गादास जंयती का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं। समाज द्वारा प्रतिभा स मान समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।

जिसमें कल सोमवार को निराश्रित भवन पहुंचकर समिति के सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन कराया। वहीं आज शिव वाटिका में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर व जूनियर ग्रुप में अपना परफॉरमेंस दिया। वहीं कल बुधवार को सुबह 9 बजे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्र्यापण व पुष्पाजंलि अर्पित कर विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।

वाहन रैली प्रतिमा स्थल पोहरी चौराहे से प्रारंभ होकर जिला चिकित्सालय होते हुए अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड,माधव चौक, कमलागंज से कार्यक्रम स्थल शिव वाटिका पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 11 बजे प्रतिभा स मान समारोह व पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम के मु य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त मप्र शासन के गोपालकृष्ण दण्डोतिया होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक प्रहलाद भारती करेंगे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!