खेत की मेढ़ को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत

शिवपुरी। करैरा के सीहोर थाना अंतर्गत ग्राम मुढ़ेनी में सोमवार की दोपहर दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। पहले पथराव किया गया और इसके बाद एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को करैरा अस्पताल ले जाया गयाए जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ग्राम मुढ़ेनी में रहने वाले सोलंकी परिवार में जमीन की मेढ़ को लेकर पुरानी रंजिश चली रही है। दोनों पक्षों के बच्चों में दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते यह इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव किया गया। जिसमें दोनों पक्ष के तीन-चार लोग चोटिल भी हो गए। झगड़े के बीच रिंकू सोलंकी पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया। गोली दूसरे पक्ष के महेंद्र उम्र 26 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह सोलंकी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही महेंद्र मौके पर गिरकर तड़पने लगा। इसी बीच फायरिंग करने वाले लोग भाग गए।

घायल महेंद्र को तत्काल करैरा अस्पताल ले जाया गयाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीहोर पुलिस ने आरोपी रिंकू, घनश्याम, संजू, सत्यप्रकाश छत्तर सिंह के खिलाफ पहले 307 का मामला दर्ज किया और महेंद्र की मौत के बाद उसे 302 में तब्दील कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एडीशनल एसपी आलोक कुमार भी मुढ़ेनी गांव पहुंचे।

एक बीघा जमीन बनी हत्या की वजह
सोलंकी परिवार के छत्तर सिंह सोलंकी एवं मृतक के बड़े भाई हरेंद्र सोलंकी के बीच एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हरेंद्र का कहना है कि हमने वो एक बीघा जमीन पोतीराम पाल से खरीदी थीए जबकि उसी जमीन पर छत्तर सिंह कब्जा करना चाहता था। छत्तर सिंह के पुत्र रिंकू की बाइक चार दिन पूर्व चोरी हो गई थीए जिसमें रिंकू ने लूट का मामला हरेंद्र उसके भाई महेंद्र मृतक, के खिलाफ  दर्ज कराने का प्रयास भी किया था।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!