करैरा में अंग्रेजी शराब की दुकान बनी शरारती तत्वों का अड्डा

करैरा। करैरा में अंग्रेजी शराब की अधिक्रत एक मात्र दुकान जो गगन शिवहरे एंड क पनी के नाम से जानी जाती है। आज कल यह दुकान अपने स्वयं के कर्मचारियों के झगड़े के कारण रोड पर आ चुकी है आये दिन इस दुकान पर रात के 1 बजे तक महाभारत जैसा संग्राम छिड़ा रहता है।

ज्ञात हो इस दुकान से 10 मीटर की दूरी पर करैरा विधायक शकुन्तला खटीक का घर है तो इस दुकान से 20 मीटर सामने नगर पंचयात अध्यक्षा रजनी साहू का घर है और इसी दुकान से 20 मीटर पीछे जनपद अध्यक्ष लोकपाल लोधी और वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद अनीता खटीक का घर भी है। इतनी पॉश कालोनी में यह दुकान होने के बावजूद भी रातभर पियक्कड़ो का मेला लगा रहता है। 

सभी नेताओं ने कई बार पुलिस को इस दुकान की संवेदनशीलता से अवगत करा चुके है लेकिन पुलिस मौके पर आकर महज अपनी ओपचारिकता पूरी कर जाती है और बड़ी कार्यवाई करने से कतराती है जो पुलिस की ब्यबस्था पर भी एक बदनामी का धब्बा लगाती है। हमारे सूत्र बताते है आजकल करैरा में उक्त दुकान पर मौजूद कर्मचारयो को ठेकेदार ने हटाकर नये कर्मचारियो की भर्ती कर ली। यह भर्ती इस पॉश इलाके में लोगो के जी का जंजाल बन गई और आये दिन कर्मचारी आपस में लड़ते झगड़ते है तो झगडऩे में ये कर्मचारी जातिसूचक गालियां देते है।

जातिसूचक गालियों का कोलाहल लोगो के घरो में जाता है जिससे पॉश कॉलोनी का माहौल दूषित हो रहा है इसलिए पॉश कॉलोनी के सभी नागरिको ने प्रशासन एवं मौजूद विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक से इस स बन्ध में कार्यवाई करने मांग की है और अगर इस तरह क पनी के असामाजिक तत्व रोज सडको पर लड़ते रहे तो एक दिन इस इलाके की जनता को मजबूरन स्वयं कोई कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। क पनी में लगे कर्मचारियों का कानूनी रिकॉर्ड को देखा जाये तो इनके असमाजिक तत्वों की पुष्टि हो जाती है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!