पूर्व क्रिकेट खिलाडिय़ों एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आज

shailendra gupta
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आज 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे परिणय वाटिका छत्री रोड़ शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है।

शिवपुरी जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सांखला एवं उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि पूरे देश की तरह शिवपुरी में भी क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला जाता है और शिवपुरी में अनेकों ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने अपना सारा जीवन क्रिकेट में ही लगा दिया ऐसे शहर के पूर्व क्रिकेट खिलाडिय़ों एवं शिवपुरी शहर के सजग एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मान समारोह आज 14 अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद एवं मप्र क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में परिणय वाटिका शिवपुरी में किया जा रहा है।

जिला क्रिकेट एसोसिशन के सचिव सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि शिवपुरी जिले के समस्त क्रिकेट क्लब शीघ्र ही अपना पंजीयन जिला क्रिकेट एसोसियेशन में करवाये जो क्लब पंजीकृत नहीं होगे उन्हें शिवपुरी से बाहर खेलने की पात्रता नहीं होगी। अध्यक्ष संजय सांखला, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, मृदुल जैन, सचिव सिद्धार्थ लढ़ा, सह सचिव अर्जुन भार्गव, कोषाध्यक्ष नीरज गोयल एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर गांधी एवं रवि वशिष्ठ ने सम्मान समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!