गजलकार स्व शंभू दयाल भट्ट की 18वीं पुण्यतिथि पर काव्यनिशा

पिछोर। क्षेत्र के प्रख्यात कवि एवं गजलकार स्व शंभू दयाल भट्ट की अठारहवीं पुण्य तिथी के मौके पर बीते रोज सरस्वती शिशु मन्दिर में काव्य निशा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण पटेरिया ने की। कार्यक्रम के आरं भ में अध्यक्ष द्वारा माँ वीणा वाहिनी का दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया तत्पश्चात स्व श्ंा भू शमन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

काव्य गोष्ठी में सर्व प्रथम कवित्री परवीन महमूद ने माँ सरस्वती की बंदना प्रस्तुत की इसके अलावा अगले कवि के रूप में श्री भट्ट जी के जेष्ठ पुत्र सतेन्द्रराज भट्ट द्वारा शमनजी की गजलो का गायन किया गया।

वहीं अन्य कवियों में बद्री प्रसाद गौतम, रविन्द्र पाठक कुचन्दी ,विश्वेश्वर पंसारी,रमाकान्त पुरोहित, देवदास पडैरिया आदि ने विभिन्न विषयो पर तथा नन्ही कवित्री कुमारी ओजस्वनी भट्ट ने कन्या भ्रूण हत्या से सं बंधित कविताये सुनाई। कार्यक्रम का संचालन राकेश शास्त्री ने किया। देर रात तक चली इस गोष्ठी का अंत में आभार प्रदर्शन सचिन राज भट्ट द्वारा किया गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!