शिवपुरी। एक महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर फिजिकल चौकी पुलिस ने दो लोगों पर छेडख़ानी, मारपीट का मामला दर्ज किया है। जिन दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें से एक स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामकृष्ण सिंघल का पुत्र मदन अग्रवाल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि विष्णु मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने आरोपी कंवलजीत सिंह गिल व मदन अग्रवाल के खिलाफ छेडख़ानी की शिकायत न्यायालय में की थी। न्यायालय ने महिला की शिकायत को संज्ञान में लेकर फिजिकल पुलिस को इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।