मोबाईल दुकान पर चोरों का धावा

shailendra gupta
0
शिवपुरी-शहर के बीचों बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के मध्य स्थित गोयल मेडीकल के सामने एक मोबाइल की दुकान को चोरों ने विगत दिवस निशाना बना लिया और वहां से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल और नगदी चोरी करके ले गए। घटना के 5 दिन बाद दुकान मालिक ने कल कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि छावड़ा पुत्र अशोक छावड़ा निवासी सावरकर कॉलोनी गोयल मेडीकल के सामने मोबाइल की दुकान चलाता है। विगत 10 जनवरी की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। तभी 10 और 11 जनवरी की रात्रि किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया और वहां से 40 मोबाइल और 2 हजार रूपये नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा था और दुकान में रखा माल  गायब था। पहले तो उसने अपने स्तर से ही चोरों की खोजबीन शुरू की, लेकिन जब वह इसमें असफल रहा तब वह कल कोतवाली पहुंचा और पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को संज्ञान में ले लिया है और चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!