शिवपुरी के अमोल की नई एलबम रिलीज, दो और तैयार

0
शिवपुरी 23 जनवरी का.शहर का होनहार बालक अमोल कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वयं के गीत और क पोज कर एक नई देशभक्ति एलबम मॉं तुझे सलाम रिली हुई है। इस एलबम का विधिवत शुभारंभ गत कुछ दिनों पूर्व तात्याटोपे के 200वें जन्मोत्सव पर हुआ था इसके बाद अब अमोल की दो अन्य नई एलबम इश्क अलबेला और पनघट पे बैठे श्याम भी तैयार है जो आगामी 13 अप्रैल एवं मई माह के प्रथम सप्ताह में रिलीत होगी।

गायक कलाकारों के लिए अमोल श्रीवास्तव द्वारा स्वयं की कंपनी यूरोर युजिक के बैनर तले नई एलबम के लिए विभिन्न शहरों में ऑडिशन भी लिए जाऐंगें जहां उनके गीतकार डी.कुमार है जो अधिकांशत: सभी एलबमों के लिए गीत लिखते है ऐसे में गीत-संगीत में प्रांगण कई ऐसी प्रतिभाऐं जो मंच पर आने को उत्सुक है उन्हें यह मंच प्रदाय किया जाए इसके लिए गायक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाऐंगें जिसमें 6 अप्रैल को इंदौर में, 7 अप्रैल को भोपाल में, 9 अप्रैल को ग्वालियर में, 10 अप्रैल को शिवपुरी में होंगें। 

ऑडिशन के बाद 13 अप्रैल को संगीत की नामी-गिरामी हस्तियों की मौजूदगी में ग्रांड फिनाले शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शहर से एक मेल व फीमेल आवाज का चयन किया जाएगा तथा 13 अप्रैल को 3 मेल एवे 4 फीमेल में से एक-एक मेल व फीमेल आवाज को प्रथम घोषित करते हुए उनकी आवाज को यूरोर यूजिक की आने वाली नई एलबल में गाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जारी है। सुखद विषय यह है कि सभी शहरों के प्रमुख व्यक्तियों  एवं संस्थाओं ने स पूर्ण आयोजन हेतु सहयोग देने की भी बात कही है। 

उल्लेखनीय है कि यूरोर यूजिक प्रायवेट लिमिटेड मप्र की एक मात्र यूजिक कंपनी है जो प्रदेश के गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ इवेंट्स भी इस कंपनी के निर्देशन में संचालित है अभी 13 वर्ष के अमोल कुमार का देशभक्ति गीतों के एलबम 'करते हैं मॉं तुझे सलामÓ रिलीज हुआ है इस एलबम की शिवपुरी, ग्वालियर सहित अन्य शहरों में सीडी हाथोंहाथ बिक रही हे तभी से अमोल कुमार देशभक्ति कार्यक्रमों में व्यस्त है निश्चित ही यूरोर यूजिक प्रा.लि. का यह आयोजन प्रदेश के गायक कलाकारों के लिए स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रहा है।




Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!