बाइस चांसलर पद त्यागकर AAP में सक्रिय हुए डॉ.भानु श्रीवास्तव

शिवपुरी-दिल्ली में सर्वाधिक 28 सीटों को लेकर सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मु यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर एक वरिष्ठ पद का त्याग करने वाला नव युवक शिवपुरी निवासी डॉ.भानु श्रीवास्तव भी आम आदमी पार्टी में सक्रियता से अपनी भूमिका निभाने के लिए सक्रिय हो गए है
जहां बाइस चांसलर जैसे महत्वपूर्ण पद को भी इन्होंने त्याग दिया इसके साथ ही मेडीकल के छात्रों के लिए कई पुस्तकों को लिखकर अब जनसेवा के रूप में आप पार्टी में सक्रियता के साथ कार्यरत है। शहर में आप की पहली प्रेसवार्ता भी डॉ.भानु श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित हुई और इसके बाद वे लगातार ग्राम-ग्राम व जिले और संभाग में अपने कई दौरे कर आप की रीति और नीति से जन-जन को अवगत करा रहे है। संभव है कि आने वाले समय में परिवर्तन की राजनीति में भानु भी किसी नए मुकाम पर आगे जा सके। 

बताना होगा कि आम आदमी पार्टी का प्रभाव सभी वर्गों में बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है यहां अपनी योग्यता के दम पर सबसे कम आयु में सिंघानिया यूनीवर्सिटी में प्रोवाइड चांसलर पद प्राप्त करने वाले डॉ.भानु श्रीवास्तव ने आप में शामिल होने के लिए अपना बाइस चांसलर का पद भी त्याग दिया है और पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में शहर में सक्रिय रूप से अपना योगदान प्रदान कर रहे है। डॉ.भानु श्रीवास्तव द्वारा लगभग 30 से अधिक पुस्तकों का लेखन भी किया गया है जिसमें से 18 से अधिक पुस्तकें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण विश्व में पढ़ी जाती है। 

इनकी अधिकांश पुस्तकें एमबीबीएस व एम.बी. के छात्रों के लिए मेडीकल साइंस हेतु लिखी गई है। ए स नई दिल्ली जैसी संस्थाओं में भी कार्य कर चुके डॉ.भानु श्रीवास्तव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संस्थओंा में रेफरी व सदस्य की हैसियत से कार्यरत है। मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में ऊंचाईयों को छूने के बाद भी इन्होंने अरविन्द केजरीवाल के आदर्शों व कार्यों से प्रभावित होकर बाइस चांसलर के पद से त्याग पत्र देकर आम आदमी पार्टी के रूप में सक्रिय हुए। यूरोप के रॉयल विक्टोरिया हॉस्पिटल चीफ साइंफिट ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। जिसमें लाखों रूपये के सलाना पैकेज की नौकरी को भी आम आदमी पार्टी के लिए त्याग दिया और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए आप में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। 

हाल ही में हुए आप संगठन में डॉ.भानु श्रीवास्तव को पॉलीटिकल अफेयर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य विधानसभाओं के लोग इनकी प्रतिभा व योग्यता से प्रभावित होकर एक नई उ मीद के रूप में डॉ.भानु श्रीवास्तव को जनसेवक नेता के रूप में मान रहे है जो आगामी समय में परिवर्तन की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।