शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा वन्देमातरम् बोलो लकी ड्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि वन्देमातरम बोलो लकी ड्रा के तहत आमजन को 26 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच परिषद द्वारा निर्धारित मोबाइल न बरों 94794 82512, 94794 82513, 94794 82516, 94794 82517, 94794 82518 में से किसी भी एक न बर पर फोन करके मात्र वन्देमातरम् बोलना होगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार किया गया कॉल स्वत: लकी ड्रा में दर्ज हो जाएगा, तथा एक फोन न बर या मोबाइल न बर से किया गया फोन केवल एक बार ही शामिल किया जाएगा। इस दिन 12 से 2 बजे के मध्य आए सभी फोन न बरों से उसी दिवस सांय 7 बजे माधव चौक पर लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदाय किए जाएगें।
उन्होंने बताया भारत विकास परिषद द्वारा यह कार्यक्रम जन जन में राष्टï्रीयता तथा देशप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। उन्होंने आमजन से 26 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य परिषद द्वारा निर्धारित मोबाइल न बरों 94794 82512, 94794 82513, 94794 82516, 94794 82517, 94794 82518 में से किसी ाी एक न बर पर फोन कर वन्देमातरम बोलने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।