आठवीं तक के स्कूल में 18 जनवरी को अवकाश घोषित

0
शिवपुरी-जिले में शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री आर.के.जैन द्वारा 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के स्कूलों में 18 जनवरी 2014 का अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन इस अवधि में शिक्षक व अन्य स्टाफ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रात: की पाली में लगने वाली प्राथमिक एवं माध्यमिक संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का समय पूर्वानुसार 25 जनवरी 2014 तक प्रात: 10 बजे से ही रहेगा।

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यशाला आज से प्रारंभ
शिवपुरी-जिले में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला 18 जनवरी से 19 जनवरी 2014 तक बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र (बी.टी.आई.) झांसी रोड, शिवपुरी में आयोजित की जावेगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आरंभ प्रात: 11 बजे से मु य अतिथि कलेक्टर श्री आर.के.जैन एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!