बूचडख़ाने जा रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

shailendra gupta
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत बीती रात्रि ट्रक में भकर मवेशियों को बूचडखाने ले जाने वाले ट्रक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जप्त कर लिया। पुलिस ने उक्त ट्रक से गाय तथा बैल को बरामद किया है। पुलिस को आता देख ट्रक चालक व क्लीनर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में गौवंश वध एवं प्रतिशेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देहात थाने में पदस्थ गोविंद सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम टीलाघाट के पास सुजवाया में एक ट्रक मवेशियों को भरकर बूचडखाने ले जा रहा था। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताए गए स्थान पर जाकर दबिश दी जहां से पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक को चोरों ओर से घेर लिया। पुलिस को आता देख ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रक में से 5 गाय, एक बैल व एक बिछया बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है तथा उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!