स्व. माधव राव सिंधिया की स्मृति में नेत्र शिविर कल

shailendra gupta
शिवपुरी। मनोहर चेरीटेबल ट्रस्ट ग्वालियर एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा स्व. माधव राव सिंधिया के 68 वें जन्मदिन पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर करैरा में लगाया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरेन्द्र भसीन, डॉ. प्रियम्बदा भसीन, डॉ. मनोज सक्सेना एवं उनकी टीम उपस्थित रहेगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से डेनीडा केन्द्र करैरा में आयोजित किया जाएगा।

उक्त शिविर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक सिंह के प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक भूपेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मोतियाबिंद की जांच कर ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को ग्वालियर रतनज्योति नेत्रालय में ऑपरेशन किए जाएंगे। 

साथ ही आंखों के नंबरों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे और मरीजों की निशुल्क ब्लड शुगर की जांच होगी। शिविर के समन्वयक इंजीनियर एसके गुप्ता, शिविर संयोजक शिवचरण करारे एवं शिविर प्रभारी रिचा रोहिरा ने सभी क्षेत्रवासियों से इस निशुल्क नेत्र शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!