वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का होली मिलन संपन्न

shailendra gupta
शिवपुरी 8 अप्रैल-पत्रकारों के हितों के लिए सजग कार्यरत संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ म.प्र. द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी के जीवन में खुशियों के रंग बसे रहे की शुभकामना दी गई।

इस मौके पर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल गौड़, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष अभय कोचेटा, म.प्र.पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर, वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष भारद्वाज, के.के.दुबे, रामकुमार शिवहरे, अशोक कोचेटा, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, अजय खेमरिया, रंजीत गुप्ता आदि ने होली मिलन समारोह में अपने-अपने विचारों के माध्यम से पत्रकारों हितों के संबंध महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए। 

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष व श्रमजीवी के संभागीय उपाध्यक्ष अभय कोचेटा द्वारा बड़े ही शानदार  ढंग से पत्रकारों को अपने नैतिक जिम्मेदारी की भूमिका से अवगत कराया। वहीं इन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित मनोरंजन संबंधी प्रतियोगिता के पुरूस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब एवं जर्नलिस्ट यूनियन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन के पिता स्व.पं.भैंरो लाल शर्मा एवं जयसिंह चौहान के पिता स्व.बलवन्त सिंह चौहान के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दो मिनिट का मौन धारण किया। कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव, ललित मुदगल, अशोक सम्राट, राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, रिंकू जैन, संजय पंडित, राजकुमार शर्मा राजू, विजय शर्मा लल्लन पाण्डे, भूपेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, के.बी.लालू, अजमेर धाकड़,करैरा से अखिलेश दुबे, शलभ तिवारी व अन्य सैकड़ों पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!