शिवपुरी। मनियर क्षेत्र में दो दिन पहले हुए बलात्कार के बाद महिला ने आरोपी के विरूद्ध कल कोतवाली आकर मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि बलात्कारी युवक पहले पीडित महिला के मकान में किराए से रहा करता था और उससे किसी कारण से मकान खाली करा लिया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने महिला की फरियाद पर से आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 450 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीलाबाई राठौर (काल्पनिक नाम) पत्नि रामगोपाल राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी मनियर बीती 12 फरवरी को घर पर अकेली थी और उसका पति भांजी की शादी में शिरकत करने बांकड़े हनुमान मंदिर पर गया हुआ था। उसके बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर मनियर क्षेत्र में ही रहने वाला केशव कुशवाह उसके घर में घुस आया और उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार कर दिया। महिला के चिल्लाने पर भी कोई घर से नहीं निकला।
दुराचार की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला। जब उसका पति शादी से लौटकर घर पहुंचा तो उसने अपने पति को पूरा वृतांत सुना दिया। बाद में पति ने लोकलाज के भय से अपनी पत्नि को पुलिस में शिकायत न करने को कहा। लेकिन अपनी इज्जत गवा बैठी शीलाबाई के मन में यह कांटा चुभता रहा और अपने इस अपमान का बदला लेने के लिए वह सीधे थाने पहुंच गई और आरोपी युवक की शिकायत कर दी।
Social Plugin