शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र से अपने ग्राम नयाखेड़ा पिछोर जा रहे एक युवक लापता हो गया। अरविन्द पुत्र भूपत सिंह यादव उम्र 17 वर्ष निवासी नयाखेड़ा थाना पिछोर वर्तमान में कोलारस में अपने जीजा राजा भैया यादव के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।
इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में अरविन्द की पूरक आई। जिसे लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा। गत दिवस पूरक परीक्षा का आयोजन कोलारस क्षेत्र में किया गया था। जब वह परीक्षा देकर घर आया तो उसने अपने जीजा राजा भैया से कहा कि वह अब अपने ग्राम नयाखेड़ा जा रहा है इतना कहने के बाद जब अरविन्द कोलारस से ग्राम नयाखेड़ा के लिए 14 जुृलाई को निकल गया। तभी से उसका पता नहीं चला और वह गांव भी नहीं पहुंचा। जिस पर परिजनों ने अरविन्द को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला अंतत: अरविन्द के परिजनों ने कोलारस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।