शिवपुरी-एक दवा निराली, 15 सैकेण्ड की ताली पर आधारित लाईफ स्टाईल मैनेजमेंट का विशेष कार्यक्रम आगामी 21 मई को समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुबोध अरोरा, कार्यक्रम संयोजक तेजमल सांखला व सचिव अजय बिन्दल ने कार्यक्रम के बारे में संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा लाईफ स्टाईल मैनेजमेंट पर आधारित विशेष कार्यक्रम 21 मई को स्थानीय परिणय वाटिका में किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम में आयुष्मान भव ट्रस्ट एण्ड रिसर्च सेन्टर भारत के संस्थापक अरूण ऋषि स्वर्गीय के सानिध्य में आयोजित होगा।
जो रात्रि 8:45 बजे से 10:45 बजे तक जीवन जीने की कला को बताऐंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए.एस.तोमर जिला न्यायाधीश शिवपुरी, कलेक्टर जॉन किंग्सली व विशिष्ट अतिथि आर.पी.सिंह पुलिस अधीक्षक शिवपुरी होंगे। रोटरी क्लब ने सभी आमंत्रित महानुभावों से इस विशेष कार्यक्रम में समय से 15 मिनिट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थान ग्रहण करने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।