शिवपुरी, कोलारस-शा.उत्कृष् ट उ. मा. विद्यालय कोलारस के पीछे स्थित ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र जैन विधायक कोलारस द्वारा मनोज कुमार कोली को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में उत्कृïïïष् ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वे शा.प्रा.वि. जगतपुर में सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ हैं।
श्री कोली को पूर्व में भी प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शिवपुरी पोलोग्राउण्ड में जनगणना कार्य में उत्कृष् ट कार्य करने पर भी सम्मानित किया गया था। मनोज के सम्मानित होने पर तहसीलदार एलआर कोली, सीईओ आरके श्रीवास्तव, सीएमओ रमेश भार्गव, प्रो. लखनलाल खरे, बीईओ एसके अटारिया, बादाम सिंह कुशवाह, रमेश धाकड़, एनएम सिद्घीकी, श्रीमती नीरज तिर्की, रमनबिहारी लाल सक्सैना, बृजमोहन जाट, सलिल गौड, आजाद गुप्ता, अरूण भार्गव, प्रदीप भार्गव, सुरेन्द्र कुशवाह, अजय जैन, राजेश कोली, अनुराज व्यास आदि ने बधाईयां दीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।