शिवपुरी, 42 सेकंड के वीडियो में 16 बार मोबाइल मांग रहा है मंगल, मिला एक थप्पड़

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में अवैध खनिज परिवहन को लेकर एक मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर युवक को धमका रहे है थप्पड़ भी मार रहे है और युवक बार बार अपना मोबाइल मांग रहा है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ हैं,इस 42 सेकंड के वीडियो में युवक ने श्रीमान महोदय से अपना मोबाइल मांगा तो एक थप्पड़ मारा गया उसके बाद उसे धकिया गया। 

युवक ने इस 42 सेकंड के वीडियो में 16 बार साहब से मोबाइल मांगा है,यह वही युवक है जिस पर श्री दीक्षित जी ने शासकीय कार्य मे बाधा डालने का मामला पिछोर थाने में दर्ज कराया है। यह वीडियो घटना के 2 दिन बाद वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नही करते है,लेकिन इस वायरल वीडियो के वायरल होने से पूर्व के घटनाक्रम पर चलते है। 

माइनिंग विभाग के निरीक्षक ऋषभ दीक्षित कुछ दिन पहले पिछोर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की जांच के लिए भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान चालक वैध रॉयल्टी अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद माइनिंग विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों और माइनिंग टीम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में माइनिंग इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित ने पिछोर थाने में मंगल लोधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, विवाद करने और कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लेकिन शुक्रवार रात इसी घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में माइनिंग इंस्पेक्टर एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं,युवक बार बार साहेब से अपना मोबाइल मांग रहा है,मोबाइल पाने के लिए थप्पड़ भी खा रहा है। अगर साहब पर मोबाइल है तो यह पुलिस की BNS की धाराओं में किन धाराओं का मामला बनता........   साहब ने मोबाइल छीना है,इसलिए युवक अपना मोबाइल मांग रहा है। साहब की मान लेते है कि ट्रैक्टर में अवैध खनिज परिवहन हो रहा था,इसलिए जब्त किया गया लेकिन साहब ने मोबाइल भारत के किस कानून के हिसाब से जब्त किया था यह सवाल अब जिंदा है। 

यह सवाल भी बनता है कि इस मोबाइल मे ऐसा क्या रिकॉर्ड हुआ है जिसके कारण साहब ने यह मोबाइल छीन लिया है,अगर साहब का मोबाइल छीन लिया जाता तो वीडियो मे दिखाई देने वाला युवक मंगल लोधी पर लूट का मामला दर्ज हो जाता। हालांकि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक मंगल लोधी स्थानीय भाजपा नेताओ का खासम खास माना जाता है युवक पर भी मारपीट के कई मामले दर्ज है। 

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि वीडियो वास्तविक है तो घटनास्थल पर आखिर किस परिस्थिति में यह स्थिति बनी और क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस वीडियो के  सामने आने के बाद मामला अब केवल अवैध खनिज परिवहन तक सीमित नहीं रह गया है। वीडियो ने माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!