SHIVPURI NEWS - संत श्री शिरोमणि सेन महाराज की 725वीं जयंती सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ मनाई गई

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। सेन समाज आराध्या संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ शुक्रवार को नारायणी माता मंदिर पर सेन समाज द्वारा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई । इस दौरान समाज बंधुओं ने संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें समाजबंधुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदरकाण्ड पाठ के बाद महाआरती की गई। इस दौरान सेन समाज समिति के भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, पार्षद ललित श्रीवास, ब्रह्मानंद सेन, अखिलेश सेन, दिनेश सेन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों, माता बहिनों सहित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर समाज सुधार के साथ- साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की बराबर की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

सेन समाज मीडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि सेन समाज शिवपुरी द्वारा आराध्य संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज कि जयंती नारायणी माता मंदिर नाई कि बगिया में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा समाज के लोगों को संत श्री शिरोमणि सेन महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, पार्षद ललित श्रीवास, ब्रह्मानंद सेन धनीराम सैन उर्फ धन्नू मामा, सुरेश मड़ीखेड़ा वाले, सीताराम सेन रान्नौद वाले, मातादीन सेन मास्टर, शिवदयाल सेन, सुनील सेन, दयाराम नापित, नारायण सेन नानक बड़ा कुंआ, रामकिशन सेन, सुरेश सेन, केशव सेन टेशन वाले, भानू सेन पटवारी, अखिलेश सेन, दिनेश सेन, मयंक सेन मोंटी, महेंद्र सेन, तरुण सेन, भाजपा आईटी प्रभारी आशीष सेन, देवेन्द्र सेन, रिंकू सेन, अशोक, गिर्राज सौदा , सत्य प्रकाश सैन, सोनू सैन राधारमण मंदिर वाले, चन्द्रभान सेन चन्दू, सोनू सेन, श्रीकांत सेन, मनीष सेन, पवन‌ सेन, राजकुमार सेन, नरेश, तरूण सहित समस्त सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!