संदिग्ध परिस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम ख्यावदाकलां से आ रही है। जहां बीते रोज एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की घर में ही फांसी पर लाश लटकती मिली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौेके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर युवती के घर बालों को सूचना दी। युवती के परिजन तत्काल PM हाउस पहुंचे। जहां युवती के शरीर पर चोट के निशान देखकर युवती के ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। 

म्रतिका ललिता रावत उम्र 35 साल के पिता बिष्णु रावत ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी बेटी की शादी 2003 में ग्राम ख्याबदा के अशोक पुत्र भरोषी रावत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी के साथ घरेलु हिंसा कर प्रताणित करने लगे। इस मामले की शिकायत बीते 2014 में युवती ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से की। जहां यह मामला माननीय न्यायालय के समक्ष भी पहुंचा। इसी दौरान महिला की नौकरी आंगनबाड़ी में लग गई। 

इस दौरान महिला अपने आंगनबाड़ी केन्द्र पर गई तो उक्त युवकों ने इसे बहला फुसला लिया। महिला ने भी अपना घर बचाने के लिए कोर्ट को बिना बताए ही राजीनामा कर लिया। उसके बाद महिला अपने मायके में रहकर अपनी नौकरी करने लगी। आरोप लगाते हुए पिता ने बताया है कि उक्त महिला 3 माह पहले भी थाने पहुंची थी और पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाई दे रहे है। जिससे महिला के परिजन ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!