सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट अस्पताल कनेक्शन की पड़ताल शुरू | Shivpuri Samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में संचालित 12 प्राईवेट हॉस्पिटल में शासन के आदेशनुसार शिवपुरी जिले के सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने नोटिस जारी कर दिए हैं। जारी नोटिस में पूछा गया है कि आपके हॉस्पिलट में कितने सरकारी डॉक्टर सेवाएं देने आते है और कितना पैसा लेते हैं। नोटिस की समय सीमा 7 दिन की बताई जा रही हैं, हांलाकि यह किसी को पता नहीं कि ऐसे डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई की जाऐंगी, जो इन प्राईवेट हॉस्पिटलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

बताया गया है कि लोक स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को पत्र जारी कर जानकारी मांगी है कि आपके यहां के ऐसे कितने डॉक्टर हैं जो सरकारी सेवा में होने के बाद भी निजी नर्सिंग होम में सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी 15 दिन में मांगी गई है। यह पत्र मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने जिले के 12 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी सरकारी डॉक्टरों के संबंध में जानकारी मांगी है और 7 दिन में जवाब मांगा है। 

बता दें कि आम तौर पर जिला अस्पताल में पदस्थ विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ सर्जरी विशेषज्ञ की मांग निजी नर्सिंग होम में ज्यादा रहती है। वे जिला अस्पताल के अलावा निजी नर्सिंग होम में भी सेवाएं देते हैं। इससे सरकारी अस्पताल का काम प्रभावित होता है और मरीजों को परेशानी होती है। इसलिए यह जानकारी संचालनालय ने मांगी है ताकि ऐसे डॉक्टरों की पहचान हो सके। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस मामले में डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं। 
   
शहर में 9 और जिले में 3 नर्सिंग होम पंजीकृत 
सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि जिलेभर में 12 निजी नर्सिंग होम संचालित हैं। इनमें से नौ शिवपुरी शहर में, दो करैरा में और एक कोलारस में है। यदि यह नर्सिंग होम 7 दिन में जानकारी नहीं देंगे तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहां से जानकारी आने के बाद ही हम डाटा दे पाएंगे कि सरकारी डॉक्टर कहां-कहां सेवाएं दे रहे हैं और कितना पैसा नर्सिंग होम संचालकों से ले रहे हैं। 
डॉ. एएल शर्मा, सीएमएचओ, शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!