शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत हाइवे स्थित ग्राम सुमैला के पास ट्रेक्टर और स्वराज गाड़ी की भिडंत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेक्टर पर सवार युवक ट्रॉली में चना भरकर बेचने के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। घायलों को पुलिस पहले स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां से गंभीर घायलों को अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बदरवास के ग्राम बमूरिया से ट्रेक्टर-ट्रॉली में चना भरकर कुछ ग्रामीण बदरवास आ रहे थे तभी हाइवे पर ट्रेक्टर की स्वराज ट्रक से भिडंत हो गई। भिडंत होते ही ट्रेक्टर व ट्रॉली पलट गए जिससे इस पर सवार नीचे गिर गए और घायल हो गए।
एक्सीडेंट होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और घायलों को ट्रेक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई एवं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।