शहर की दर्पण कॉलोनी में चोरों का धावा,सूने घर का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली दर्पण कॉलोनी में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। गृहमालिक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अतुल पुत्र महेश दुबे उम्र 37 वर्ष मूल निवासी बांदा उत्तर प्रदेश का दर्पण कॉलोनी में मकान है और वह विगत दिवस अपने घर बांदा गया हुआ था तभी 27-27 दिस बर की दर यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोडक़र घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमत 9 हजार 400 रुपये चोरी कर ले गए। 

अतुल जब कल वापस लौटकर आया तो चोरी की जानकारी लगी। फरियादी की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!