कलेक्टर ने कहा शासकीय आॅफिसों में मातृभाषा का उपयोग करें

शिवपुरी। कलेक्टर ओ.पी.श्रीवास्तव ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कामकाज में अधिक से अधिक हिन्दी का उपयोग करें। इसके लिए अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार अधिकारी जो भी नस्ती उन्हें प्रस्तुत करें उस नस्ती पर अधिकारी का नाम, पद, मोबाईल नंबर अंकित आवश्यक रूप से करें। 

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा के पत्रों (टी.एल.)बैठक में सभी कार्यालय प्रमुखों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी  डी.के.मौर्य सहित जिला अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी आदि उपस्थित थे। 

कलेक्टर शिवपुरी ने समय-सीमा के पत्रों की बैठक में विभागवार लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-सीमा के पत्र सी.एम.हेल्पलाईन के पत्रों का निराकरण और जिले के लिए समय-समय पर मु यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें।

उन्होंने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाली खाद्यान्न की जानकारी लेते हुए सहायक आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी उचित मूल्य की दुकान जिन पर पीओपी मशीन कार्य नहीं कर रही है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को सामग्री वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!