शिवपुरी। शहर में शिक्षक दिवस के मौके पर लायन्स क्लब ने एसडीएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। लायन्स क्लब द्वारा अपनी रेग्युलर गतिविधियों में आगे बढाते हुए शिक्षक दिवस को भी एक अनुठे अंदाज में मनाया जिसमें उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित एसडीएम पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें शहर के वरिष्ठ पॉच शिक्षकों का स मान किया। सर्वप्रथम श्री पीके जैन 1971 से शिक्षा के क्षेत्र मेें कार्य करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोलारस भी रहे तथा अंत में प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल इन्दार से सेवानिवृत हुऐ।
इसी क्रम में शांति स्वरूप पाराशर शासकीय प्राइमरी स्कूल फतेहपुर में कार्यरत है को सम्मानित किया गया। राजेन्द्र पिपलौदा ग्राम गंगोरा में हैडमास्टर के पद पर पदस्थ को सॉल श्रीफल एवं प्रशस्ती पत्र देकर स मानित किया गया। इस स मान में श्रीमती अनीता सक्सैना का शिक्षा में योगदान सन 1996 से रहा है। इन्होंने कई वर्षों तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी।
आज भी एसडीएम पब्लिक स्कूल के डायरैक्टर के रूप मेंं शिक्षा को और अग्रणी एवं उच्च स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रही है। इन्हें भी सॉल श्री फल देकर स मानित किया गया। इस क्रम की अंतिम पंक्तियों श्री संजय सक्सैना जो सन 1991 से शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान प्रदान कर रहे है और आज ाी डायरेक्टर न्यू संजीव कॉन्वेन्ट स्कूल के रूप मे शिक्षा को उच्च स्तर तक पहुचाने में लगे हुए है।
इस मौके पर लायन्स क्लब साउथ से अध्यक्ष नरेन्द्र जैन भोला, लॉयनेस अध्यक्ष बीना जैन, लॉयन पवन जैन , लायन रवि कोद्दार , लायन महिपाल अरोरा, लायन अजय राज सक्सैना, लायनेस बविता जैन, लायन विवेक अग्रवाल, लायन सुनील विसानी , लायन राजेन्द्र शिवहरे, लायन रविन्द्र गोयल, लायन संजीव जैन, लायनेस प्रियंका भार्गव, लायनेस संगीता जैन, लायनेस स्हेनलता अग्रवाल, लायनेस ज्योति सक्सैना सहित स्कूल के छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित थे।