चोरी गई बाईक व जेवरात सहित आरोपी गिरफ्तार

shailendra gupta
शिवपुरी। पुलिस कार्रवाई में एक चोर को चोरी गई दो बाईक व जेवरात सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी के साथ एक महिला को भी पुलिस ने पकड़ा है जिसके पास से गले का हार व बैंदा बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलो का खुलासा होने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के जवाहर कॉलोनी निवासी मुकेश पाण्डे के घर से बीती 13 अगस्त 2013 को अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखा 5 तौले का हार व अन्य जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी कि तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि इस घटना केा अंजाम देने वाला आरोपी मुकेश उर्फ बंटी ओझा निवासी जवाहर कॉलोनी नामक युवक किसी वारदात की फिराक में घूम रहा। 

पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। इसके पास से वर्ष 2013 में मुकेश पाण्डे के घर से चोरी गए जेवरात 5 तौला सोने का हार, बैंदा व लोंग पुलिस ने जब्त की है। इस मामले बसंती ओझा नामक महिला भी आरोपी है जिसके पास से यह जेवरात बरामद हुए। इसके बाद इस आरोपी बंटी ने करीब 8-9 माह पहले ऋषि मैरिज गार्डन से पल्सर बाईक चोरी की थी व बीते 4-5 माह पहले उत्सव वाटिका से हीरो होण्डा बाईक चोरी करना भी आरोपी ने कबूला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!