बलात्कारी की पीट-पीटकर हत्या

shailendra gupta
0
शिवपुरी-बीते साल जुलाई माह में करैरा कस्बे से एक युवती के अपहरण सहित बलात्कार के मामले में आरोपी युवक की पीडि़त युवती के परिजनों ने उस समय पीट पीटकर हत्या कर दी जब बुधवार की रात युवक उनके घर के सामने से गुजर रहा था। मृतक बुधवार को आम्र्स एक्ट के एक मामले में स्थानीय न्यायालय में पेशी के लिए करैरा आया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
विदित हो कि बीते साल 27 जुलाई को शिवनारायण राय की पुत्री घर से लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गोपाल पुत्र रमेश साहू नामक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला तत्समय दर्ज किया था। तकरीबन 15 दिन बाद जब युवती वापस लौटी तो उसने युवक पर बलात्कार का मामला भी दर्ज कराया। इसी प्रकरण में गोपाल 3 माह की जेल भी काट चुका था और फिलहाल वह जमानत पर था। 
 
उक्त युवक अपराधिक प्रवृत्ति का था और बुधवार को आम्र्स एक्ट के एक मामले में स्थानीय न्यायालय में पेशी के दौरान आया हुआ था। बताया जाता है कि रात करीब 9 बजे उक्त युवक शिवनारायण के घर के सामने से पैदल गुजरा तो उनका खून खौल गया और शिवनारायण ने अपने परिजनोंं शिवराज, पप्पी उर्फ धर्मेन्द्र एवं बल्लू राय के साथ मिलकर मण्डी से हाइवे रोड के बीच  उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 
 
जब युवक निडाल होकर गिर गया तो आरोपी उसे वहीं पड़ा छोड़कर भाग खड़े हुए। गंभीर अवस्था में युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने चार में से एक हत्यारोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि तीन आरोपी फिलहाल फरार बने हुए हैं।
 

आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक

जिस युवक गोपाल की हत्या की गई है वह अपराधिक प्रवुृत्ति का था और उक्त बलात्कार व अपहरण के मामले के अलावा उस पर आम्र्स एक्ट सहित 380, 366, 363 के अलावा कुछ अन्य धाराओं में भी मामले दर्ज थे और बुधवार को ही वह आम्र्स एक्ट के ही एक मामले में पेशी पर आया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!