SP राजेश हिंगणकर की चुनाव से पहले सर्जरी, 45 पुलिसकर्मी बदले | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने 45 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक शामिल हैं। ये तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं। 

जिन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण हुए हैं उनमें उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद अहिरवार थाना कोतवाली से नरवर, उपनिरीक्षक विजय राजपूत आमद होने पर थाना भौंती, सहायक उपनिरीक्षक दशरथ सिंह पुलिस लाइन से थाना फिजिकल, प्रेमलाल पाण्डे पुलिस लाइन से थाना अमोला, के लकड़ा पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, कमल सिंह बंजारा फिजिकल से थाना नरवर, तुलसीराम केन पुलिस लाइन से थाना यातायात, हुसेन तिरकी थाना कोलारस से थाना यातायात, लोकनाथ भगत थाना यातायात से पुलिस लाइन, बजरंग सिंह जादौन दिनारा से थाना देहात, एएसआई लोकनाथ भगत थाना यातायात से पुलिस लाइन, एएसआई बजरंग सिंह जादौन थाना दिनारा से थाना देहात, एएसआई आर्मेंज थाना नरवर से पुलिस लाइन, एएसआई हरिशंकर शर्मा खोड़ से थाना कोलारस में पदस्थ किया है। 

प्रधान आरक्षक संतोष कोली थाना भौंती से पुलिस लाइन, प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह थाना मायापुर से पुलिस लाइन, प्रधान आरक्षक सरदार सिंह थाना खनियाधाना से पुलिस लाइन, प्रधान आरक्षक रामवीर रघुवंशी पुलिस लाइन से थाना सुभाषपुरा, प्रधान आरक्षक कोमल प्रसाद पुलिस लाइन से थाना देहात, प्रधान आरक्षक रामसेवक पुलिस लाइन से थाना छर्च, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह थाना बामौरकलां से पुलिस लाइन, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण द्विवेदी महिला प्रकोष्ठ से थाना देहात, प्रधान आरक्षक राधाकृष्ण शर्मा पुलिस लाइन से थाना दिनारा, प्रधान आरक्षक चरण सिंह थाना दिनारा से थाना भौंती, प्रधान आरक्षक शिवराज भगत थाना नरवर से पुलिस लाइन, आरक्षक कल्याण सिंह थाना नरवर से पुलिस लाइन, आरक्षक सोनू शर्मा पुलिस लाइन से थाना पोहरी, आरक्षक रूद्रप्रताप सिंह पुुलिस लाइन से थाना पोहरी में भेजा है। 

आरक्षक राजकुमार पुलिस लाइन से बैराड़, आरक्षक राजपाल पुलिस लाइन से थाना अमोला, आरक्षक आलोक जैन पुलिस लाइन से थाना अमोला, आरक्षक धर्मवीर पुलिस लाइन से थाना भौंती, आरक्षक संजय राणा पुलिस लाइन से थाना यातायात, आरक्षक रवि कुमार पुलिस लाइन से थाना यातायात, आरक्षक दर्शन सिंह पुलिस लाइन से थाना सुरवाया, आरक्षक इंदल सिंह भदौरिया थाना पिछोर से खनियाधाना, आरक्षक रविंद्र सिंह बुंदेला पुलिस लाइन से थाना कोलारस, महेंद्र सिंह दीवान महिला प्रकोष्ठ थाना तेंदुआ, आरक्षक विपिन शर्मा महिला प्रकोष्ठ से थाना इंदार, जितेंद्र रायप्रिया पुलिस लाइन से थाना रन्नौद, आरक्षक राकेश डाढे महिला प्रकोष्ठ से थाना मायापुर, आरक्षक प्रदीप गुर्जर पुलिस लाइन से थाना सिरसौद, आरक्षक सत्यवीर सिंह थाना करैरा से थाना सुभाषपुरा, आरक्षक प्रदीप प्रदीप कौरव थाना मायापुर से थाना कोतवाली, आरक्षक मलखान सिंह पुलिस लाइन से थाना पिछोर, आरक्षक रामअवतार लोधी थाना पिछोर से थाना दिनारा पदस्थ किया गया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!