शिवपुरी। 15 अगस्त हो जिले के सुल्तान गढ फॉल पर अचानक आई बाढ में 1 दर्जन लोग बह गए थे। जिनको कल तलाशने का प्रयास किया गया था। लेकिन एनडीआरएफ की टीम को सफलता नही मिली। लेकिन आज नदी ने लाशो उगलना शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:50 बजे एक लाश , 8 बजे दूसरी लाश और 9 बजे के आसपास नदी में तैरती मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि लाशो अब पानी के कारण फुलने लगी है जिससे वे स्वत: ही पानी में ऊपर आ रही हैं। इन 3 लाशो में 2 की पहचान फैज अली पुत्र मसीद अली घोसीपुरा रेलवे स्टेशन अहमद नगर ग्वालियर और ऋषिकांत पुत्र श्याम लाल कुशवाह शिंदे की छावनी के रूप में हुई है।




प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।