करैैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम आजादपुरा कालीपहाड़ी में एक युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। जब युवती की दादी और छोटी बहन जाग गई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आजादपुरा गांव की 18 वर्षीय युवती का प्रेम-प्रसंग गांव के ही सोनू पुत्र भूरा झा से काफी लंबे समय से चल रहा था। दोनों का प्यार मोबाईल पर परवान चढऩे लगा। इसी के चलते बीते रोज युवती के पिता युवती मां का इलाज कराने झांसी गए हुए थे। तभी अकेले का फायदा उठाते हुए इस प्रेमी जोड़े ने मिलने का प्लान बनाया।
इसी के चलते युवती का प्रेमी युवती के घर आ गया और दोनों घर में प्रेमलीला में मग्न हो गए। तभी युवती की छोटी बहन जाग गई और अपनी बहिन को युवती की बांहों में देखकर चिल्लाई तो युवती की दादी भी जाग गई। उसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोडक़र मौके से भाग गया। उसके बाद युवती के परिजन युवती को लेकर करैरा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।