शिवपुरी। अनुसूचित जनजातीय कार्यविभाग द्वारा संचालित जिले में छात्रावास एवं आश्रमों में आज छात्रावास महासमारोह एवं सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, कमलागंज शिवपुरी में कलेक्टर तरूण राठी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
इस मौके पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने छात्रावास की छात्राओं के साथ सहभोज किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक सुश्री शिवाली चतुर्वेदी, पिछड़ा वर्ग कल्याण के सहायक संचालक श्री बी.के.माथुर सहित शा.अनुसूचित जाति कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास शिवपुरी, शा. अनु. जनजाति कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास शिवपुरी, शा. अनु.जाति सीनियर कन्या छात्रावास शिवपुरी, शा.अनु.जाति सीनियर कन्या नवीन (प्रथम), (चतुर्थ), (तृतीय), (फतेहपुर) शिवपुरी, शा.जिला स्तरीय कन्या उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र शिवपुरी, शा.अनु.जाति सीनियर कन्या (कमलागंज) छात्रावास शिवपुरी की छात्राए एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थी।
इस मौके पर छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।