बड़ी खबर: शराब कंपनी के कर्मचारी के साथ कट्टे की नोक पर लूट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव के पास बीती रात्रि तीन बाईक सबार बदमाश कट्टे की नौंक पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस बात की शिकायत कर्मचारी ने थाना सुभाषपुरा में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार शराब कंपनी का कर्मचारी राकेश पुत्र परमेश्वर दास शिवहरे उम्र 38 साल क्षेत्र में दुकानों पर से विजिट कर लौट रहा था। तभी रात्रि में लगभग 12 वजे नयागांव के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने राकेश को रोक लिया। 

राकेश को रोकने के बाद आरोपीयों ने राकेश पर कट्टा अडाकर राकेश के पास से पर्स, नगदी 2800 रू कागजात, एक अंगूठी सहित मोबाईल लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना फरियादी राकेश ने सुभाषपुरा थाने में दी। जहां पुलिस ने राकेश की रिपोर्ट पर अज्ञात बाईक सबार तीन बदमाशों पर धारा 384 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!