शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गड्डा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में रहने वाला युवक ड्यूटी पर जाने की कहकर निकला, लेकिन वह शाम को घर वापस नहीं लौटा जिस पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहनाज पत्नी फिरोज खान उम्र 32 वर्ष निवासी गड्डा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति फिरोज पुत्र हाफिज खान 1 जुलाई को घर से ड्यूटी पर जाने की कहकर निकला था लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की तथा रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।