शोक समाचार: दिलीप कटपीस के संचालक का निधन, शोक संवेदना

शिवपुरी। पत्रकार मुकेश जैन के बड़े भाई दिलीप कटपीस स्टोर के संचालक राजेन्द्र प्रसाद जैन का हृदयाघात से असमायिक निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। 

उनका अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जैन कल अच्छे भले थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ जिस पर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री जैन के निधन पर शहर के व्यवसाईयो में शोक का महौल है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!